मरणोपरांत अवीची का एल्बम होगा जारी

लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। डीजे अवीची 2018 में अपनी मृत्यु से पहले जिस म्यूजिक पर काम कर रहे थे उसे अब उनके परिवार ने रिलीज करने की योजना बनाई है।

अवीची का वास्तविक नाम टिम बर्गलिंग था।

‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनकी टीम की ओर से एक बयान में कहा गया, “जब 20 अप्रैल को टिम बर्गलिंग का निधन हुआ वह अपने नए एल्बम को पूरा करने के करीब थे। वह संगीत के बारे में नोट्स, ईमेल कंवर्सेशन और टेक्स्ट मैसेज व लगभग पूरे गीतों के संग्रह को छोड़ गए।”

बयान में आगे कहा गया, “इस एल्बम में टिम के साथ काम कर रहे गीतकारों ने उनके विजन को जितना संभव हो सके उसे कायम रखने की कोशिश की है।”

आगे कहा गया, “टिम के गुजर जाने के बाद परिवार ने उनके गीतों को सामने लाने का फैसला किया। वे इसे दुनियाभर के उनके प्रशंसकों के साथ साझा करना चाहते हैं।”

उन्होंने पिछले साल ओमान के मस्कट में आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493