मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ में पारंपरिक अंदाज में नजर आएंगी माधुरी

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ का पहला लुक जारी हो गया है जिसमें वह साड़ी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ का पहला लुक जारी हो गया है जिसमें वह साड़ी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

माधुरी ने रविवार को ट्विटर पर यह लुक साझा किया। पोस्टर में वह हरे रंग की पारंपरिक साड़ी और मंगलसूत्र पहने और माथे पर लाल बिंदी सजाए हैं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। बेहद कम मेकअप में माधुरी का यह लुक कुछ हद तक फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी के लुक की याद दिलाता है।

इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं।

माधुरी ने कहा, “यह हर घर ही कहानी है, लेकिन इसमें कुछ खास भी है। यह न केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देगी बल्कि आपको अपने जीवन को वास्तविक अंदाज में जीने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493