मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी)की आगामी मराठी फिल्म ‘वीस म्हांजे वीस’ (20 म्हांजे 20) 10 जून को पूरे महाराष्ट्र में रिलीज होगी।
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी)की आगामी मराठी फिल्म ‘वीस म्हांजे वीस’ (20 म्हांजे 20) 10 जून को पूरे महाराष्ट्र में रिलीज होगी।
एक बयान के मुताबिक, फिल्मकार उदय भंडारकर द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्देशित फिल्म ‘वीस म्हांजे वीस’ महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ रिलीज होगी।
‘वीस म्हांजे वीस’ 2016 में रिलीज एनएफडीसी की पहली फिल्म है। इसमें शैलजा नाम की एक कॉलेज छात्रा की कहानी है, जो अपने गांव में स्कूल दोबारा खोलने का काम शुरू करती है। इस राह में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
‘वीस म्हांजे वीस’ में मृनमय गोडबोले मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
एनएफडीसी के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल ‘वीस म्हांजे वीस’ के साथ एनएफडीसी दिलचस्प फिल्म रिलीज करने जा रहा है। यह खूबसूरत मराठी फिल्म है
लेखक-निर्देशक के रूप में पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता भंडारकर ने कहा कि ‘वीस म्हांजे वीस’ का विषय मेरे दिल के करीब है।
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘वीस म्हांजे वीस’ में सही अर्थो में शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath