मरे पति मेरे पंसदीदा सह-कलाकार : इस्ला फिशर

लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री इस्ला फिशर का कहना है कि फिल्म ‘ग्रिम्सबी’ में काम करने के बाद अभिनेता पति साचा बेरोन कोहेन के प्रति उनके मन में काफी सम्मान बढ़ गया है और वह उनके पसंदीदा सह-कलाकार हैं।

पसंदीदा सह-कलाकार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने हैलो पत्रिका को बताया, “मैं अपने पति के साथ काम करना चाहूंगी। वह मेरे पसंदीदा हैं। ‘ग्रिम्सबी’ के समय हमने वास्तव में खूब मजे किए। हमने एक ट्रेलर साझा किया और वह बहुत मजेदार था।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘कन्फेशन्स ऑफ ए शोपहोलिक’ की अभिनेत्री ने कहा कि कामकाजी मां होना मुश्किल होता है, लेकिन वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके काम में काफी लचीलापन है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493