मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। मिथुन ने कहा कि उनके लिए प्रभुदेवा अभिनीत थ्रिलर फिल्म ‘मर्करी’ के लिए संगीत का निर्माण करना एक रोमांचक प्रक्रिया रही।
मिथुन ने आईएएनएस से कहा, “जब मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव मिला और मैं निर्देशक (कार्तिक सुब्बाराज) के साथ बैठा तो मुझे इससे जुड़ी चुनौती का एहसास हुआ। ‘मर्करी’ मेरे लिए एक रोमांचक फिल्म रही है।”
‘तुम ही हो’ के संगीतकार ने कहा, “वह चाहते थे कि मैं नौ मिनट का गीत बनाऊं..जिसमें कथानक का गहरा पहलू और महान प्रभुदेवा का नृत्य शामिल हो।”
फिल्म में सनत रेड्डी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath