मर्केल, एर्दोगन ने सीरियाई स्थिति को लेकर चर्चा की

बर्लिन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैइप एर्दोगन ने सीरियाई स्थिति और वहां संभावित राजनीतिक प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।

जर्मनी की संघीय सरकार के प्रवक्ता स्टेफन सेबर्ट ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर इस बारे में बात हुई, जिसमें दोनों ने स्वीकार किया कि सीरिया की स्थिति गंभीर है।

सेबर्ट के मुताबिक, मर्केल और एर्दोगन ने सीरिया में राजनीतिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर भी बात हुई।

सेबर्ट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीरिया की स्थिति को लेकर एक नई राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत है।

सेबर्ट ने कहा, “बशर अल असद के सत्ता से हटने के बाद ही एक चिरस्थाई, शांतिपूर्ण समाधान की कल्पना की जा सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493