मर्केल का ईयू की एकता का आह्वान

बर्लिन, 22 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को विदेशी मामलों और रक्षा समेत सभी क्षेत्रों में यूरोपीय संघ (ईयू) की एकता का आह्वान किया।

बर्लिन, 22 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को विदेशी मामलों और रक्षा समेत सभी क्षेत्रों में यूरोपीय संघ (ईयू) की एकता का आह्वान किया।

चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनीं मर्केल ने जर्मन संसद बुंदेस्टेग में नाटो के संदर्भ में बयान दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल ने कहा, “गठबंधन समझौते में (सोशल डेमोक्रेट के साथ) हम गठबंधन के लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “नाटो और यूरोपीय संघ में एक भी ऐसा देश नहीं है, जिसका मानना हो कि जर्मनी अपने रक्षा क्षेत्र पर बहुत ज्यादा खर्च करता है। कहीं भी जर्मनी में अत्यधिक सैन्यीकरण का भय नहीं है।”

मर्केल ने कहा कि यूरोपीय संघ एक आर्थिक संघ है। यूरोपीय संघ को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।

मर्केल का मानना है कि अन्य क्षेत्रों के उत्थान से यूरोप का आर्थिक महत्व हाशिए पर चला गया है।

मर्केल ने यूरोप की एकजुटता की वकालत करते हुए कहा कि सिर्फ एक साथ मिलकर ही स्थायी रूप से समृद्धि और शांति हासिल की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493