बर्लिन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) ने अपनी सहायक पार्टी क्रिस्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें देश में दाखिल होने वाले शरणार्थियों संख्या सीमित करने की बात कही गई है।
मर्केल ने रविवार रात एआरडी टेलीविजन चैनल पर अपने वार्षिक समर इंटरव्यू में कहा, “जहां तक अधिकतम सीमा की बात है, मेरी स्थिति साफ है, मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल की यह टिप्पणी सीएसयू नेता होर्स्ट सीहॉफर से उनके उनके मतभेद को उजागर करती है, जिन्होंने सीडीयू से एक अन्य गठबंधन के लिए खुले तौर पर शरणार्थियों की संख्या सीमित करने पर विचार करने की बात कही है।
सीएसयू के अलग विधायी कार्यक्रम ‘बावेरियन प्लान’ में शरणार्थियों की संख्या सीमित करने की बात शामिल है।
dharmpath.com dharmpath