नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेन्ज ने भारतीय बाजार में खुली छत वाली दो कारें उतारी हैं। इसकी कीमत 60 लाख रुपये से लेकर 2.25 करोड़ रुपये रखी गई है।
मर्सिडीज की सी क्लास कैब्रियोलेट और एस क्लास कैब्रियोलेट से पहले भारतीय बाजार में मर्सिडीज को खुली छत वाली कोई कार नहीं थी।
मर्सिडीज ने कैब्रियोलेट श्रेणी की कार भारतीय बाजार में पहली बार उतारी है। मर्सिडीज बेन्ज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोलैंड फोल्जर ने खुद पेश की और कहा, “आज मर्सिडीज बेन्ज लक्जरी सफर का पर्याय बन चुका है और हम लक्जरी कार खरीदने वालों के नंबर-1 ब्रांड बने हुए हैं। इसके साथ ही इस साल हम भारतीय बाजार में 11 नई कारें उतार चुके हैं।”
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मर्सिडीज बेन्ज की सी क्लास कैब्रियोलेट-300 की बाजार कीमत 60 लाख रुपये और एस 500 कैब्रियोलेट की कीमत 2.25 करोड़ रुपये रखी गई है।
dharmpath.com dharmpath