मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 2018 में जनवरी से मार्च के बीच कार की बिक्री में 24.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के अनुसार, इस दौरान 4,556 कारों की बिक्री हुई जबकि साल 2017 में इसी समय में 3,650 कारों की बिक्री हुई थी।
इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने कारों की बिक्री में पिछले वित्त वर्ष में 22.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी। पिछले साल 13,259 कारों की बिक्री हुई थी जबकि इस वित्त वर्ष में 16,236 कारों की बिक्री हुई।
dharmpath.com dharmpath