नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने मंगलवार को नई मर्सिडीज ‘एएमजी एसएलसी 43’ कार पेश की। मर्सिडीज की दो अंकों के नए नाम वाली भारत में यह पहली कार है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एसएलके के 20 साल पूरे होने पर खुशी मनाते हुए मर्सिडीज बेंज इंडिया ने यह रोडस्टर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किए जाने के चार महीने के अंदर भारत में पेश किया है। मर्सिडीज एएमजी एसएलसी 43 का लोकार्पण मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलैंड फोल्जर ने नई दिल्ली स्थित मर्सिडीज बेंज के विश्व स्तर के एएमजी प्रदर्शन सेंटर में किया।
इस मौके पर रोलैन्ड फोल्जर ने कहा, “प्रदर्शन मोटरिंग के लिहाज से एएमजी बेजोड़ हैं और 2016 की अपनी विजेता रणनीति के भाग के रूप में हम कुछ अन्य आकर्षक एएमजी वाहन पेश करेंगे। पूरी तरह नई मर्सिडीज एएमजी एसएलसी 43 अग्रणी टेक्नालॉजी का रूप है जिसमें शानदार डिजाइन एलीमेंट भी हैं तथा इसका प्रदर्शन बेजोड़ है। एसएलके की पेशकश से मर्सिडीज बेंज भारत में लक्जरी ओपन टॉप मोटरिंग में नए मानक स्थापित करता है।”
एलएससी 43ए 3.0 लीटर वी6 बाय टर्बो इंजन के साथ पेश की जा रही है। मर्सिडीज एएमजी एसएलसी 43ए 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार महज 4.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।
यह कार स्मार्टफोन एकीकरण पैकेज में ऐप्पल कारप्ले और एन्ड्रायड ऑटो से युक्त है। इसका क्रांतिकारी 9जी ट्रोनिक ट्रांसमिशन से मोटराइज्ड गीयर तेजी से और सहजता से बदलना सुनिश्चित करता है और इसमें ईंधन की कार्यकुशलता से कोई समझौता नहीं करता है।
इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 77.5 लाख रुपये है।
dharmpath.com dharmpath