मलयालम फिल्म के साथ साल की बेहतरीन शुरुआत : सृष्टि डांगे

चेन्नई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रुष्ति डांगे जल्द ही एक मलयाली भाषा की फिल्म ‘1971 : बियॉण्ड बॉर्डर’ में नजर आएंगी। सृष्टि इस फिल्म को अपने लिए साल की सबसे बेहतरीन शुरुआत मानती हैं।

सृष्टि ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म के लिए मुझसे सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में संपर्क किया गया था। निर्देशक रवि ने हाल ही में मुझसे संपर्क किया और इस फिल्म में मुझे शामिल किया। मेरे मासूम चेहरे के कारण इस फिल्म में मेरा चयन हो गया।”

मेजर रवि के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू सिरीश और अरुणोदय सिंह भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया, “यह युद्ध पर आधारित फिल्म है, लेकिन इसमें एक छोटा सा प्रेम प्रसंग भी दिखाया जाएगा और मैं उसका हिस्सा हूं। मेरा चरित्र एक प्रेम पत्र के साथ शुरू और उसकी के साथ खत्म होगा। मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। मेरा यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मलयाली फिल्म उद्योग का हिस्सा बन काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बेहतरीन शुरुआत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493