मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में लघु फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले फिल्मकार बिजॉय नाम्बियार ने कहा कि वह मलयालम फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।
नाम्बियार ने आईएएनएस को बताया, “मैं निश्चित तौर पर मलयालम फिल्म बनाना चाहूंगा, बल्कि इसके लिए मैं कई कहानियों पर भी विचार कर रहा हूं।”
फिल्मकार ने कहा कि वह जल्द ही निश्चित तौर पर स्वयं को मलयालम फिल्म बनाते हुए देखना चाहते हैं।
नाम्बियार की बतौर निर्देशक पहली दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रिफ्लेक्शन’ थी, जिसमें मोहन लाल मुख्य किरदार में थे।
अपनी आगामी फिल्म ‘वजीर’ के प्रचार में व्यस्त नाम्बियार का कहना है कि फिल्म स्टार कलाकारों की मांग करती है।
उन्होंने कहा, “इस विषय को स्टार कलाकारों की जरूरत थी, तो हमारे विचार में पहले से ही अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर का नाम शीर्ष पर था। ऐसा नहीं है कि हमें स्टार कलाकार ही चाहिए थे, पर यह पटकथा की मांग थी।”
अमिताभ अभिनीत फिल्म ‘वजीर’ में फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी हैं।
dharmpath.com dharmpath