मलाइका ने दिखाया अर्जुन के लिए ‘प्यार’ ?

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। एक योगा स्टूडियो के बाहर मलाइका की तस्वीर खींची गई। इस दौरान वह सफेद रंग की एक टी-शर्ट पहने हुई थी जिस पर ‘लव’ लिखा हुआ था और इसे देखकर ऐसा लगा कि मानो यह गुप्त संदेश अर्जुन कपूर के लिए ही हो।

इस दौरान मलाइका ब्लैक योगा पैंट्स और ब्लैक स्नीकर्स में दिखीं। वह अपने बालों को पीछे की ओर खींचकर जूड़ा बनाए हुए थीं और उनके चेहरे पर बेहद हल्का मेकअप था।

काम की बात करें तो, मलाइका को फिल्म ‘पटाखा’ के गाने ‘हैलो हैलो’ में देखा गया था और दूसरी तरफ अर्जुन फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493