मलाला ने की महिला सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की निंदा

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई ने मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली महिला कार्यकर्ता साबीन महमूद की कराची में हुई हत्या की निंदा की है और हमालवरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। मीडिया में रविवार को आई एक रपट से जानकारी मिली।

सार्वजनिक परिचर्चा संगठन ‘टी2एफ’ की संस्थापक महमूद की शुक्रवार की रात ‘अनसाइलेंसिंग बलूचिस्तान’ शीर्षक वाले परिचर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के कुछ ही मिनट बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

समाचार चैनल ‘जीयो न्यूज’ के अनुसार, एक वक्तव्य जारी कर मलाला ने महमूद की सराहना की और कहा कि वह एक साहसी मानवाधिकार कार्यकर्ता थीं, साथ ही उन्होंने कहा कि महमूद की हत्या से वह दुखी हैं।

मीडिया में आई रपटों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार हमालवरों ने परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी कार में वापस जा रहीं महमूद और उनकी मां पर हमला किर दिया था।

मलाला ने हमले में घायल महमूद की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

महमूद और उनकी मां दोनों को गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महमूद को मृत घोषित कर दिया।

पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक ने शनिवार को खुफिया एजेंसियों को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493