मलीहा ने गाजा की तस्वीर को कश्मीर की बताया

संयुक्त राष्ट्र, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत पर बढ़त बनाने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने गाजा पट्टी से ली गई तस्वीर को ‘भारतीय लोकतंत्र का चेहरा’ बताने की गलती कर दी।

लोधी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा पाकिस्तान को ‘आतंकवाद निर्यात का प्रमुख कारखाना’ बताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं।

लेकिन, लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू एवं कश्मीर में भारत के ‘अत्याचार’ की जो तस्वीर दिखाई, उसमें 17 साल की राव्या अबु जोम थीं, जो 2014 में गाजा पर इजरायल के हवाई हमले के दौरान घायल हुई थीं। इस हमले में उनके घर को निशाना बनाया गया था।

जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए लोधी ने भारत पर ‘मानवता के खिलाफ अपराध करने’ और कश्मीर घाटी में ‘क्रूरता अभियान’ चलाने का आरोप लगाया। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने उस लड़की की तस्वीर दिखाई जिसका चेहरा जख्म से भरा था।

इस तस्वीर को न्यूयॉर्क टाइम्स व गार्जियन सहित कई ऑनलाइन फोटो गैलरीज में दिखाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493