मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में हारीं सायना (लीड-1)

कुआलालंपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शनिवार को यहां जारी 5 लाख डॉलर इनामी मलेशिया ओपन वल्र्ड सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट में के सेमीफाइनल में हार गईं।

टूनार्मेंट की तीसरी वरीय और विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना को शीर्ष वरीय मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन चीन की ली जुइरेई ने हराया। सायना ने हालांकि उन्हें कड़ी चुनौती दी और एक घंटा आठ घंटा तक संघर्ष करने के लिए मजबूर किया।

पुत्रा स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जुइरेई ने तीन गेम तक खिंचे मुकाबले में सायना को 13-21, 21-17, 22-20 से हराया।

सायना और जुइरेई के बीच अब तक 11 बार सामना हुआ है। जुइरेई ने सायना को नौ बार हार झेलने को मजबूर किया है जबकि सायना दो बार विजयी रही हैं। 2012 के बाद सायना इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ जीत नहीं हासिल कर सकी हैं।

इस टूर्नामेंट में सायना के रूप में भारत की अंतिम उम्मीद बची थी। गुरुवार को पुरुष एकल में के. श्रीकांत, पारूपल्ली कश्यप और एचएच प्रनॉय को हार मिली थी। उसी तरह महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को भी हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493