मलेशिया के प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया

कुआलालंपुर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की। उन्होंने मुहयिद्दीन यासिन की जगह अहमद जाहिद हामिदी को अपना नया सहायक नियुक्त किया है।

2013 के आम चुनाव के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब नजीब पर गबन के आरोप लगे हैं।

समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने कर्ज से दबी हुई निवेश कंपनी 1एमडीबी से संबंधित 70 करोड़ डॉलर नजीब के निजी खाते में स्थानांतरित होने की खबर छापी थी।

नजीब की कानूनी टीम इस खबर के लिए वॉल स्ट्रीट जर्नल पर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।

कुछ स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि यदि नजीब पद छोड़ते हैं तो मुहयिद्दीन उनकी जगह ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493