कुआलालंपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक सितंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मलेशिया के विदेश मंत्रालय से जारी बयान के हवाले से बताया कि रजाक 12 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर होंगे।
बयान के मुताबिक, “दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई और चरमपंथ सहित आपसी लाभप्रद सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा हो सकती है।”
मलेशियाई सरकार और व्हाइट जारी दोनों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने को लेकर आशान्वित हैं।
dharmpath.com dharmpath