मलेशिया के लापता एमएच370 विमान के संदिग्ध टुकड़े मिले

पोर्ट लुईस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के लापता विमान एमएच370 के संदिग्ध टुकड़े मॉरीशस के रॉड्रिग्ज द्वीप पर मिले हैं। रॉड्रिग्ज द्वीप मॉरीशस का स्वायत्त क्षेत्र है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, ये टुकड़े एक युगल को 30 मार्च को मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में होटल प्रबंधक को खबर दी थी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

एमएच370 विमान के संभावित हिस्से की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही हैं लेकिन अभी तक मॉरीशस प्रशासन ने इस संबंध में बयान जारी नहीं किया है।

मॉरीशस सरकार ने खोज अभियान शुरू नहीं किया है।

ये टुकड़े विमान के अंदरूनी हिस्से के बताए जा रहे हैं लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये एमएच370 के ही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मॉरीशस के पास रियूनियन द्वीप, मोजाम्बिक और द्वीप पर भी विमान का मलबा मिला था।

लापता विमान की खोज में पिछले कई महीनों से हिंद महासागर में तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493