मलेशिया में आईएस के 2 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

कुआलालंपुर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया में पुलिस ने गुरुवार को दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने का संदेह है।

समाचार चैनल ‘चैनल न्यूज एशिया’ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों ने देश में हमले करवाने के लिए कुआलालंपुर और सेलांगोर में बैठकें की थीं।

पुलिस ने बताया कि कुआलालंपुर के रहने वाले 28 वर्षीय युवक को पुलिस ने दो जुलाई को गिरफ्तार किया था, जिसके यूरोप में आईएस आतंकवादियों के साथ संपर्क होने को लेकर संदेह है और उसे क्लांग घाटी एवं राजधानी कुआलालंपुर में हमले करवाने के निर्देश मिले हैं।

पुलिस के बयान के अनुसार, दूसरा युवक (31) भी कुआलालंपुर का रहने वाला है, जो सीरिया में आईएस के लिए लड़ते हुए घायल हो गया था और चोटिल अवस्था में मलेशिया लौटा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493