मलेशिया में जीका के पहले मामले की पुष्टि

कुआलालंपुर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया में गुरुवार को जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। यह मामला एक महिला में सामने आया है, जिसने हाल ही में सिंगापुर की यात्रा की थी।

मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री एस. सुब्रमण्यम ने कहा कि यह वायरस 58 वर्षीया महिला में सामने आया है, जो मलेशियाई स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए खतरे की घंटी है।

समाचार एंजेसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ऐसी आशंका है कि महिला 19 से 21 अगस्त के बीच सिंगापुर की यात्रा के दौरान संक्रमित हुई, जो अपनी बेटी के पास गई थी। 28 अगस्त को महिला के शरीर में लाल चकत्ते के लक्षण दिखने शुरू हुए और 30 अगस्त को जीका संक्रमण की पुष्टि हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही आवासीय क्षेत्र में मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करने और जीका वायरस संक्रमित रोगियों वाले स्थानों पर ‘वेक्टर कंट्रोल’ अभियान शुरू कर दिया गया था।

सुब्रमण्यम ने लोगों से इस तरह के उपायों को सफल बनाने के लिए वेक्टर नियंत्रण अधिकारियों को अपने घरों में प्रवेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493