मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ का मलेशियाई शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
तापसी ने कहा, “‘नाम शबाना’ का दूसरा शेड्यूल पूरा। एक बहुत अच्छी योजना के तहत शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हुआ।”
शिवम नायर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग सिटी सेंटर सहित कुआलालंपुर के प्रसिद्ध स्थानों और पेट्रोनास जुड़वा मीनार के पास की गई।
उन्होंने कहा,”अक्षय के एक्शन दृश्य देखकर बहुत कुछ सीखा। सप्ताह के भीतर अगला शेड्यूल शुरू।”
‘नाम शबाना’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दक्षिणी अभिनेता पृथ्वीराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath