मलेशिया में नौका पलटी, 14 की मौत

कुआलालंपुर , 3 सितंबर (आईएएनएस)। अवैध प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका गुरुवार को मलेशिया के पश्चिमी तट से दूर मलक्का स्ट्रेट्स में पलट गई, जिस कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

मलेशियन मैरीटाइम एंफोर्समेंट एजेंसी के अनुसार, डूब रहे 20 लोगों को बचा लिया गया है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इंडोनेशियाई प्रवासी नौका के जरिए अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे थे।

दुर्घटना सुबह 10.30 बजे के करीब हुई, जिसे उस क्षेत्र के एक मछुवारे ने देखा। तलाश का काम जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493