मलेशिया में भारतवंशी की हत्या

कुआलालंपुर, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया के आलम इम्पियन टाउनशिप में एक भारतवंशी युवक की हत्या का मामला सामने आया है।

एक राहगीर ने बुधवार को मलेशिया के शाह आलम शहर में कैंपुंग सुन्गई कान्दिस रोड के किनारे एक शव पड़ा देखा। उसने पुलिस को सूचना दी।

शाह आलम शहर के पुलिस प्रमुख एसीपी शफीन मामत ने एक बयान में कहा, “मृतक भारतीय मूल का है और उसकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। वह टी-शर्ट और रंगबिरंगी पतलून पहने है।”

पुलिस प्रमुख ने कहा कि मृतक के सिर, आंखों के करीब और शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हत्यारे के पास कोई धारदार चीज थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

उन्होंने जांच को आगे बढ़ाने के लिए उन लोगों से पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया है, जिनके परिवार का कोई सदस्य लापता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493