कुआला लंपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया में लू के कारण स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने केदा और पेरलिस प्रांत के सभी स्कूलों को मंगलवार और बुधवार को बंद करने के आदेश दिए हैं।
मलेशिया के शिक्षा मंत्री महदजिर खालिद ने कहा, “यह बुधवार को फैसला किया जाएगा कि भीषण गर्मी के कारण स्कूल आगे बंद रहेंगे या नहीं।”
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर लगातार तीन दिनों तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहता है तो स्कूल बंद रहेंगे।
मलेशिया में अल नीनो के प्रभाव के कारण इन दिनों मौसम गर्म और शुष्क है। मलेशियाई मौसम विभाग ने मई के आखिर या जून में ही स्थिति में सुधार होने का अनुमान जताया है।
dharmpath.com dharmpath