मलेशिया में लॉरी-बस टक्कर में 3 चीनी पर्यटकों की मौत

मलेशिया में चीनी दूतावास ने दुर्घटना के बाद एक आपातकालीन व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत वह दुर्घटना से निपटने के लिए स्थानीय सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि सभी 20 पीड़ित चीनी पर्यटक समूह से थे। तीनों मृतक चीन के जिआंग्सू प्रांत के हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल दो पर्यटक जिआंग्सू और हेबेई प्रांतों के हैं।

मलेशिया की सरकारी एजेंसी बरनामा ने स्थानीय पुलिस प्रमुख का हवाला देते हुए अपनी रपट में कहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब एक लॉरी दूसरी लेन में चली गई और दो बसों से जा टकराई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493