मलेशिया में सरकार विरोधी वेबसाइट पर रोक

कुआलालंपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समूह की वेबसाइट जाम कर दी गई है।

बीबीसी ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि बेरिश डाट ऑर्ग वेबसाइट को मलेशिया के मोबाइल फोन और कंप्यूटरों पर देखा नहीं जा सकता।

सप्ताहांत में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को बेरिश 4.0 नाम दिया गया है। इसके तहत सरकार के खिलाफ तीन शहरों में रैलियां निकाली जाएंगी। इन शहरों में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर भी शामिल है। माना जा रहा है कि राजधानी की रैली में ही हजारों लोग भाग लेंगे।

रैली का आह्वान नागरिक अधिकार संगठन बेरिश ने किया है। मलय भाषा में बेरिश का अर्थ होता है स्वच्छ। यह संगठन देश में चुनाव सुधार की मांग कर रहा है। संगठन की मांग है कि भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से प्रधानमंत्री नजीब रजाक अपने पद से इस्तीफा दें।

अधिकारियों ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि प्रदर्शन के बारे में सूचनाएं देने और इन्हें बढ़ावा देने वाली सभी साइटें ब्लॉक कर दी जाएंगी।

प्रधानमंत्री नजीब पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी कोष से 70 करोड़ डॉलर अपने निजी खाते में जमा कराए थे। प्रधानमंत्री ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

मलेशिया की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी नजीब को क्लीन चिट दे चुकी है। एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि नजीब के निजी खाते में जमा राशि उन्हें निजी तौर पर चंदे में मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493