साल 2013 में दोनों देशों द्वारा परियोजना की पहली बार घोषणा के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजक तथा सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मील का पत्थर माना जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद विस्तार से इस पर चर्चा होगी और एक औपचारिक द्विपक्षीय समझौते पर इस साल के अंत में हस्ताक्षर किया जाएगा।
नजीब ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि हाईस्पीड रेल से दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक संबंधों में सुधार होगा।
प्रस्तावित हाईस्पीड रेल से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर व सिंगापुर के बीच यात्रा अवधि में 90 मिनट की कमी होगी।
dharmpath.com dharmpath