कुआलालंपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के 138 बंदियों का पहला समूह सोमवार को अपने देश के लिए रवाना होगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, म्यांमार के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कैनबावजा, उज्जवल भविष्य म्यांमार फाउंडेशन ने जिन बंदियों को पहचान पत्र जारी कर दिया है, वे कुआलालांपुर से म्यांमार अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के जरिए म्यांमार आ सकेंगे।
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में 2,294 म्यांमार नागरिक मलेशिया के 11 शिविरों में हिरासत में रखे गए हैं।
साल 2015 मार्च में म्यांमार के नौसैनिक युद्धपोत से 102 अवैध म्यांमार प्रवासियों को मलेशिया के नजरबंदी शिविरों में से लाया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार के 400,000 से ज्यादा प्रवासी मलेशिया में काम कर रहे हैं। इसमें से 300,000 कानूनी रूप से वैध हैं, जबकि 40,000 अवैध है। बाकी शरणार्थी विभिन्न प्रक्रियाओं से संबद्ध हैं।
म्यांमार के अधिकारी दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में काम रहे पीड़ित नागरिकों की सुरक्षा के लिए मलेशिया के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। ये नागरिकअक्सर हिंसा और हत्या का शिकार बनते रहे हैं।
म्यांमार ने सितंबर, 2013 से अवैध रूप से मलेशिया में रह रहे और बंदी जैसा जीवन जी रहे अपने नागरिकों को बुलाना शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath