मल्लिका शेरावत ने कहा, ‘पेनेलोप विल्टन’ से अच्छी रही मुलाकात

कान्स, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि कान्स में उन्हें अभिनेत्री पेनेलोप विल्टन से मिलकर काफी अच्छा लगा। मल्लिका की फिल्म ‘टाइम राइडर्स’ की स्क्रीनिंग 69वें कान्स फिल्म समारोह के दौरान की गई है।

विल्टन को ब्रिटिश-अमेरिकन ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा टेलीविजन सीरीज ‘डाउनटाउन एब्बे’ में इसोबेल क्राउले की भूमिका के लिए जाना जाता है।

मल्लिका ने विल्टन के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

मल्लिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ” ‘डाउनटाउन एब्बे’ की मेरी पसंदीदा अभिनेत्री पेनेलोप विल्टन से मिलकर अच्छा लगा। मैं उन्हें बेहद प्यार करती हूं। कांस 2016″

‘टाइम राइडर्स’ का निर्देशन हांगकांग के फिल्मकार डेनियल ली ने किया है, जिसकी शूटिंग पिछले साल चीन में की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493