मसाबा को जश्न की खास वजह मिली

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के पास शनिवार को जश्न मनाने की दो वजह थीं। पहली वजह उनकी अभिनेत्री मां नीना गुप्ता की रंगमंच पर वापसी और दूसरी उनके क्रिकेटर पिता विवियन रिचर्ड्स का जन्मदिन थी।

मसाबा ने ट्विटर पर लिखा, “खास दिन। मैं जिन बेहतरीन अभिनेत्रियों को जानती हूं, उनमें से एक नौ साल बाद रंगमंच पर लौटी है और एक महान बल्लेबाज का जन्मदिन भी है। मॉम-डैड आपसे प्यार करती हूं।”

नीना गुप्ता, राकेश बेदी निर्देशित व अनुपम खेर की सह-अदाकारी वाले नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ से रंगमंच पर वापसी कर रही हैं।

अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक ने उनकी इस वापसी का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मेरी प्यारी नीना गुप्ता का हमारे नाटक से रंगमंच पर वापसी करने पर स्वागत है। तुम हमेशा लीक से हटकर चलने वाली रहोगी। भाग्य साथ दे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493