मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के प्रोमो के लिए फिल्मकार करण जौहर के लिए पोशाक तैयार की है।
उत्पादन बैनर फर्मोटलेमीडिया इंडिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, धारावााहिक के प्रोमो में करण चमकते जूतों के साथ काले रंग का ब्लेजर पहने नजर आए। ये सभी गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया है। प्रोमो की शूटिंग पिछले सप्ताह हुई थी।
करण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में फिल्मकार रोहित शेट्टी के साथ शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath