मसाबा ने नई लाइन के लिए फैबएली के साथ किया करार

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने नई लाइन के लिए ऑनलाइन फैशन पोर्टल फैबएली के साथ करार किया है। इसका नाम मिसप्रिंट बाई मसाबा एक्स फैबएली है।

सोमवार को पेश किए गए परिधान संग्रह में 67 डिजाइनर स्टाइल शामिल किए गए हैं, जो महिलाओं को हर अवसर जैसे-छुट्टियां मनाने, पार्टी करने आदि के लिए उपयुक्त कपड़ों का चयन करने की छूट देती है। संग्रह में मसाबा स्टाइल वाली मशहूर प्रिंट को शामिल किया गया है।

मसाबा ने अपने बयान में कहा, “इस लाइन में व्यापक विविधता है, जो लोगों के अलग-अलग पसंद व शैली को पूरा करती है। इसमें अरामदायक परिधान, खूबसूरत रूपांकन वाले क्रॉप टॉप्स, शर्ट्स, स्केटर शर्ट्स, मैक्सी ड्रेस, रैप ड्रेस, जंपसूट आदि शामिल हैं।”

डिजाइनर कहती हैं कि परिधानों के प्रिंट रोजमर्रा की चीजों से प्रेरित हैं। प्रिंट्स विंटेज रूपांकन, ब्रश स्ट्रोक, कोणीय आकार और फूलों आदि से प्रेरित हैं।

फैबएली की सह-संस्थापक तन्वी मलिक और शिवानी पोद्दार ने कहा कि ब्रांड प्रसिद्ध व अग्रणी भारतीय डिजाइनरों के साथ जुड़ा हुआ है जो फैबएली की डिजाइन, दर्शन से संबंध रखते हैं और मसाबा के रूप में उन्हें एक सही साझीदार मिल गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493