चीन के शीर्ष गुणवत्ता नियामक ने बुधवार को बताया कि इन कारों के पीछे के पहिए में कुछ खराबी है।
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वोलिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वोरंटाइन के अनुसार प्रभावित वाहन 22 मार्च 2013 से 29 अक्टूबर 2015 के बीच निर्मित हैं और इनमें मेसीराती कुआट्रोपोर्ट और गिबली मॉडल शामिल हैं।
कारों को वापस लेने की प्रक्रिया 13 जून से शुरू होगी।
नियामक ने बताया कि पिछले पहिए की खराबी के कारण वाहन पर नियंत्रण बनाने में समस्या पैदा होती है।
कंपनी ने इन सभी कारों की निशुल्क जांच और मरम्मत का वादा किया है।
dharmpath.com dharmpath