मस्ताफिजुर को कराना पड़ सकता है ऑपरेशन

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपने युवा गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और अगर जरूरत पड़ती है तो वह खिलाड़ी की सर्जरी कराने को भी तैयार है।

20 वर्षीय खिलाड़ी को कंधे में लगी चोट को पहचानने के लिए मैग्नेटिक रिसोनेंस इमेंजिंग (एमआरआई) से गुजरना पड़ सकता है। कंधे में लगी चोट के कारण ही वह ससेक्स शार्क्‍स के साथ आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे।

मुस्ताफिजुर को पिछले साल नवंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी।

यह चोट एक बार फिर नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में उभर कर सामने आई है। मुस्ताफिजुर इस समय ससेक्स के साथ इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

वह मंगलवार को डॉक्टर से भी मिले थे।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने बुधवार को बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष जलाल युनूस के हवाले से लिखा है, “उनके कंधे में अतिरिक्त पदार्थ पाया गया है। वह वहां एमआरआई कराएंगे। इसके बाद हमें पता चलेगा की उन्हें इंजेक्शन देना होग या सर्जरी करानी होगी।”

उन्होंने कहा, “हम डॉक्टर के विचार जानेंगे। हमारे फिजियो और डॉक्टर भी वहां हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493