‘मस्तीजादे’ की शूटिंग करना कोई बड़ी बात नहीं थी : सनी लियोन

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मस्तीजादे’ में अश्लील कॉमेडी के चलते मिलाप जवेरी को कुछ बोल्ड दृश्यों की शूटिंग करनी पड़ी, वहीं अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी।

भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार ने ‘जिस्म 2’ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपना कदम रखा। वहीं सनी ने आईएएनएस से कहा, “अमेरिका में अलग तरह की अश्लील कॉमेडी होती है और ‘मस्तीजादे’ के लिए शूट करना कोई बड़ी बात नहीं थी। यह सिर्फ यहां (भारत में) बड़ी बात है।”

उन्होंने कहा, “हां, मैं समझती हूं कि भारत में लोग रूढ़िवादी हैं। यह समझ में आता है, लेकिन मेरे लिए ‘मस्तीजादे’ की शूटिंग करना बड़ी बात नहीं थी। मैंने अमेरिकन टीवी में यह सब देखा है और यह मेरे लिए सही है।”

फिल्म ‘मस्तीजादे’ में तुषार कपूर और वीर दास प्रमुख भूमिका में हैं।

वितरण मुद्दों के चलते फिल्म में देरी हो रही है। हालांकि, सनी लियोन का कहना है कि अच्छी चीजों के लिए इंतजार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “अगर आपके पास अच्छी चीज है तो लोग उसका इंतजार करेंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493