मस्त कलंदर 2015 टला : गौहर खान

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने बताया कि 29 जनवरी को दुबई में आयोजित होने वाले मनोरंजन समारोह मस्त कलंदर 2015 को टाल दिया गया है।

गौहर खान हाल ही में एक रियलिटी शो पर युवक द्वारा थप्पड़ मारने के बाद सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सरकार की नीतियों के कारण टाल दिया गया है।

गौहर खान ने ट्वीट कर कहा, “दुबई में सरकार की नीतियों के चलते मस्तकलंदर 2015 को फिलहाल टाल दिया गया है। जिस किसी ने भी टिकट खरीदा लिया है उन्हें सूचित किया जाएगा। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।”

गौहर खान ‘रॉकेट सिंह सेल्स मैन ऑफ द इयर’ और ‘इशकजादे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

वह ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493