महसूद को जादू-टोने से मारा गया थाः तालिबान

Hakimullah Mehsud, the feared chief of the Pakistani Taliban, was killed in a US drone strike upon his vehicleपाकिस्तानी आतंकवादी संगठन “तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान” ने इस देश की सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने जादू टोने की सहायता से तालिबानी सरगना हकीमुल्ला महसूद को जान से मार डाला था। यह ख़बर रविवार को एक स्थानीय अख़बार “डॉन” में छपी है। तालिबान के मुताबिक, हकीमुल्ला महसूद एक अरबी हक़ीम से अपना “आध्यात्मिक उपचार” करवा रहा था।

 ग़ौरतलब है कि यह तालिबानी सरगना 1 नवंबर को एक अमरीकी ड्रोन हमले में मारा गया था। “तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान” के एक प्रवक्ता ने बताया है कि पिछले कुछ समय से महसूद के सिर में और शरीर के अन्य अंगों में अक्सर दर्द होने लगा था हालांकि इससे पहले वह बिल्कुल स्वस्थ था। पिछले कुछ ही दिनों में उसकी सेहत बड़ी तेज़ी से बिगड़ी। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी सरकार ने हकीमुल्ला महसूद पर ज़रूर ही कोई जादू-टोना किया होगा।
from ruvr

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493