उज्जैन-मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई थीं। इस दौरान सैकड़ो भक्तों की भीड़ में मौजूद कुछ जेबकतरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। जिनमें श्रद्धालुओं की जेब लूट ली गई।मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई थीं। इस दौरान सैकड़ो भक्तों की भीड़ में मौजूद कुछ जेबकतरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। जिनमें श्रद्धालुओं की जेब लूट ली गई। हर साल शाही सवारी में भक्तों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। जिसका फायदा अक्सर जेब कतरे उठाते हैं.
शहर में निकाली गई महाकाल की सवारी में भक्तों कि जेब से मोबाइल और पर्स भी चुराए गए। वहीं 5 लोगों के गले से सोने की चेन गायब की गई। 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्थानीय थाने महाकाल और खाराकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस एक भी मामले में किसी चोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। श्री महाकालेश्वर दर्शन के लिए सोमवार को 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कई शहरों से उज्जैन पहुंचे थे
dharmpath.com dharmpath