महानतम फुटबाल खिलाड़ी हैं मेसी : एनरिक

बार्सिलोना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच लुइस हेनरिक ने कहा है कि उनके क्लब से खेलने वाले अर्जेटीनी स्टार लियोनेल मेसी अब विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर चुके हैं।

एनरिक का यह बयान मेसी द्वारा पांचवीं बार फीफा द्वारा दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार-बालोन डी ऑर हासिल करने के बाद आया है।

एनरिक ने कहा कि वह मेसी की इस सफलता से बेहद खुश हैं। बकौल एनरिक, “मैं बहुत खुश हूं। अब मेसी की पहचान दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर होने लगी है। हम भाग्यशाली हैं कि इस साल हमारे लिए खेलने वाले नेमार भी बालोन डी ऑर के दावेदार थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493