मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता गगन कांग टीवी शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में हनुमान के पिता के किरदार में नजर आएंगे।
एक सूत्र ने एक बयान में बताया, “गगन कांग केसरी की भूमिका में नजर आएंगे। वह पहले ही शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। जल्द की वह शो में नजर आएंगे।”
शो की आगे की कहानी के बारे में सूत्र ने बताया कि आने वाले एपिसोड्स में अंजनी और केसरी की प्रेम कहानी और बहुत सी अन्य घटनाएं दिखाई जाएंगी।
‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है।
dharmpath.com dharmpath