‘..महाबली हनुमान’ में निर्भय वाधवा में

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता निर्भय वाधवा को आगामी पौराणिक धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वह इसे चुनौती मानते हैं।

निर्भय, पवनपुत्र हनुमान की जिंदगी की कहानी कहने वाले इस धारावाहिक का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “पौराणिक धारावाहिकों में भूमिका निभाना एक चुनौती है। जब किसी भगवान का किरदार निभाना हो, तो भूमिका को यथार्थ दिखाने के लिए उस पर बहुत काम करना पड़ता है। मैं ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हूं। मैं धारावाहिक की शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं।”

निर्भय इससे पहले पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में भी अभिनय कर चुके हैं। वह इन दिनों ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में नजर आ रहे हैं।

‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ फरवरी में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493