महाबोधि मंदिर को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

indexपटना, 11 अक्टूबर- बौद्घ धर्मावलंबियों के आस्था का केन्द्र बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। नोटिस वार्षिक आयकर जमा नहीं करने के कारण भेजा गया है। पटना आयकर विभाग के उपायुक्त सौरभ राय ने बताया कि महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव एऩ दोरजी को यह नोटिस प्राप्त हो गया है। विभाग का कहना है कि मंदिर प्रबंधन समिति ने रिटर्न जमा नहीं किया है।

इधर, प्रबंधन समिति के सचिव दोरजे कहते हैं कि आयकर विभाग द्वारा मंदिर को पैन कार्ड जारी करने में देरी की जा रही है, ऐसे में बिना पैन कार्ड के मंदिर समिति कैसे रिटर्न जमा कर सकती है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पैन कार्ड जारी होने के बाद मंदिर आयकर रिटर्न अवश्य दाखिल करेगी।

विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंदिर को पिछले वर्ष भी आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न जमा नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया था। सूत्रों का दावा है कि मंदिर प्रबंधन समिति ने आज तक कभी भी आयकर रिटर्न जमा नहीं किया है जबकि मंदिर समिति को चंदे और दान से अच्छी खासी रकम प्राप्त होती है।

उल्लेखनीय है कि विश्व भर के हजारों बौद्घ धर्मावलंबी प्रतिवर्ष बोधगया आते हैं महाबोधि मंदिर का दर्शन करते हैं। मान्यता है कि महात्मा बुद्घ का महाबोधि मंदिर परिसर स्थित महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493