महाभारत नहीं बना रहा : राजामौली

हैदराबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता एस.एस.राजामौली ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह महाभारत पर आधारित फिल्म बना रहे हैं।

राजामौली का कहना है कि वह इस तरह के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं और फिलहाल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

राजामौली ने आईएएनएस को बताया, “मैं महाभारत नहीं बना रहा। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मेरा सपना महाभारत बनाना है लेकिन अभी इस पर काम शुरू करने में लंबा समय पड़ा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने अभी इस पर काम करना शुरू नहीं किया है। मैंने फिलहाल काम से दूरी बना रखी है।”

राजामौली को ‘बाहुबली’ से वैश्विक पहचान लिमी। फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493