महाभियोग लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा : टेमर

रियो डी जेनेरियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर का कहना है कि महाभियोग लोकतंत्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है।

पैरालम्पिक की मशाल प्रज्जवलित करने के कार्यक्रम के दौरान टेमर से जब पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया के परिणाम को लेकर घबराए हुए हैं, तो उन्होंने कहा, “महाभियोग लोकतंत्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है।”

रोसेफ को कांग्रेस के अनुमोदन के बिना सरकारी खातों में हेरफेर करने के आरोप में मई में पद से निलंबित कर दिया गया था और उप राष्ट्रपति टेमर ने राष्ट्रपति का पदभार संभाल लिया था।

रोसेफ के खिलाफ महाभियोग की जांच गुरुवार को शुरू हुई है। अगर वह इसमें दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाएगा और चार साल के कार्यकाल के तहत टेमर की नए राष्ट्रपति के रूप में पुष्टि की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493