‘महाराणा प्रताप’ में नए लुक को लेकर रचना उत्साहित

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में अजाब्दे की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री रचना पारुलकर का कहना है कि वह धारावाहिक की लंबी छलांग का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि उसके बाद उनके लुक में बदलाव किए जाएंगे।

रचना ने कहा, “कहानी आगे बढ़ने के बाद मेरा लुक बदल जाएगा। दर्शकों को मेरा अधिक परिष्कृत और समझदारी भरा रूप देखने को मिलेगा।”

रचना ने एक बयान में कहा, “मैं आगे की कहानी शूट करने के लिए उत्साहित हूं, जिसमें मैं नए अवतार में नजर आऊंगी। कहानी आगे बढ़ने के बाद दर्शकों को और ज्यादा मनोरंजन मिलेगा।”

सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ तीन सालों की छलांग लगा रहा है। धारावाहिक में तीन साल आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493