लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी को आगामंी फिल्म ‘मैरी क्वीन ऑफ स्कॉट्स’ में महारानी एलिजाबेथ का किरदार निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडर्पिोटर डॉट कॉम’ रॉबी के अलावा फिल्म में साओइर्स रोनन भी होंगी, जो मैरी स्टुअर्ट का किरदार निभाएंगी।
फिल्म में दो प्रतिष्ठित घरानों से ताल्लुक रखने वाली एलिजाबेथ और मैरी की आपसी प्रतिद्वंद्वी दिखाई जाएगी।
टिम बेवन, इरिक फेलनर और लिजा चेसिन के सहयोग से बनने वाली फिल्म का जोसी रूर्के निर्देशन करेंगी।
रॉबी फिल्म ‘टर्मिनल’, ए.ए. मिलने की बायोपिक ‘गुडबाय क्रिस्टोफर रॉबिन’ और टोन्या हार्डिग की फिल्म ‘आई टोन्या’ में भी काम कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath