महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मनाया अपना 91 वां जन्मदिन

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना 91 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्हें रस्म के अनुसार बंदूकों की सलामी दी गई और महारानी के निवास बकिंघम पैलेस द्वारा उनके बचपन की फोटो रिलीज की गई।

एफे न्यूज के अनुसार पैलेस द्वारा ट्विटर पर महारानी के बचपन की एक फोटो साझा की गई। इस फोटो में वह अपनी मां एलिजाबेथ बोव्स-ल्योन के हाथों में हैं और उनके पिता उन्हें निहारते हुए दिखाए दे रहे हैं। यह फोटो उनके जन्म के एक माह बाद की है जिसे उनके नामकरण के दौरान लिया गया था।

प्रचलन के अनुसार लंदन के हाइड पार्क में महारानी के सम्मान में राजा के सैनिकों, रायल हार्स आट्रिलेरी ने 41 बंदूकों से सलामी दी गई।

रानी ने अपना जन्मदिन विडसर कैसल में निजी रूप से मनाया।

वहीं प्रतिष्ठित आर्टिलरी कंपनी द्वारा लंदन में थेम्स नदी के किनारे महारानी के सम्मान में 62 बंदूकों को सलामी दी गई।

एलिजाबेथ द्वितीय विश्व की सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली महारानी हैं। 6 फरवरी को उनके द्वारा सिंहासन पर 65 वर्ष रहने का जश्न मनाया गया था।

1926 में 21 अप्रैल को पैदा हुईं महारानी अपना जन्मदिन साधारणतया दो बार मनाती हैं। एक अपने वास्तविक जन्मदिन के अवसर पर और दूसरा जून में जब सरकारी सेना परेड करती है। सेना की इस परेड को ‘ट्रूपिंग ऑफ द कलर’ के नाम से जाना जाता है।

इस वर्ष की परेड 10 जून को आयोजित होगी। इसके दो दिन पहले ही देश में आम चुनाव होने हैं जिसकी घोषणा ब्रिटेन सरकार ने इस हफ्ते की है।

8 जून के होने वाले आम चुनाव महारानी एलिजाबेथ के शासन काल में होने वाले 17वें आम चुनाव होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493