मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) के अंदर चल रहा घमसान अब बाहर खुलकर सामने आ गया है. पार्टी के सीनियर नेता बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने आज मंगलवार को विधायक दल के अध्यक्ष पद (state Legislature head ) से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बीजेपी ने भी कांग्रेस की अंदरूनी को देखते हुए मौके पर चौका लगाने की कोशिश की है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, बालासाहेब थोराट जैसे नेताओं के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. वह चाहें तो भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
dharmpath.com dharmpath